24 Apr 2024, 22:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 100 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 3:09PM | Updated Date: Apr 16 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू बाजार में ऊंचे दाम के कारण कारोबार सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने से चांदी भी 100 रुपए फिसलकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 1.35 डॉलर की गिरावट में 1,344.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.2 डॉलर की बढ़त में 1,348.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के मुताबिक सीरिया पर अमेरिका ,ब्रिटेन और फ्रांस के संयुक्त हमले के कारण निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढा है लेकिन दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से इसकी बढ़त सीमित है। घरेलू बाजार में अक्षय तृतीया के कारण सर्राफा कारोबारियों की मांग बढ़ी है लेकिन ऊंची कीमत के कारण कारोबार सुस्त पड़ा है। सोने की तरह चाँदी हाजिर भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 0.01 डॉलर फिसलकर 16.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की गिरावट के साथ 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 24,800 रुपए के भाव बिकी। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चाँदी हाजिर 100 रुपए सस्ती होकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा हालांकि 20 रुपए की छलांग लगाकर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,050
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,900
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,900
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,950
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »