20 Apr 2024, 20:42:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चना लुढ़का, दालों,खाद्य तेलों,गेहूं,चीनी, गुड़ में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 4:37PM | Updated Date: Apr 14 2018 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर मांग सामान्य रहने से शनिवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। गेहूँ में भी स्थिरता रही जबकि चीनी और दालों में नरमी रही।

तेल-तिलहन : स्थानीय बाजार में आवक और उठाव में संतुलन रहने से बिनौला तेल, सरसों तेल, मूँगफली तेल, चावल छिलका तेल, तिल तेल, सोया रिफाइंड, सोया डिगम और पाम आॅयल में टिकाव रहा। अखाद्य तेलों के दाम भी लगभग स्थिर रहे। 

गुड़-चीनी : मांग और आपूर्ति के संतुलन से चीनी के सभी ग्रेडों के भाव स्थिर रहे। गुड़ की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

दाल-दलहन : ग्राहकी सुस्त पड़ने से चना 50 रुपये प्रति ंिक्वटल टूट गया। चना दाल, मसूर दाल ,उड़द दाल,मूँग दाल और अरहर दाल के भाव गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। 

अनाज : अनाजों में गेहूँ की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। चावल और मोटे अनाजों की कीमतों में भी कमोबेश स्थिरता रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »