29 Mar 2024, 02:25:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रिजस्टोन इंडिया ने स्तन कैंसर उपचार के लिए दिया उपकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 3:22PM | Updated Date: Apr 14 2018 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रबर एवं टायर क्षेत्र की कंपनी कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपने बॉयहरसाईड पिंक वाल्व कैप अभियान के तहत स्तन कैंसर रोगियों के उपचार में मदद के उद्देश्य से टाटा मेमोरियल अस्पताल को 'फ्लोबेम-आईसीजी फ्लोरोस्कोपी इमेंिजग डिवाइस' प्रदान किया है। कंपनी ने कहा कि भारत में इस तरह का पहला उपकरण है। यह वर्तमान में कुछ ही विकसित देशों में उपलब्थ है। ब्रिजस्टोन ने पिछले वर्ष अक्टूबर में यह अभियान शुरू किया था जिसमें कैंसर के बारे में जागरुकता पैदा करने के साथ-साथ इसकी यथाशीघ्र पहचान और उपचार के बारे में बताया जाता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक पराग सतपुटे ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेंद्र बडवे को 87.5 लाख रुपये का चेक सौंपते हुये कहा कि उनकी कंपनी का यह योगदान स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं की पीड़ा कम करने में मददगार होगा। उपचार के लिए उपलब्ध कराये गये उपकरण और धन से टाटा मेमोरियल अस्पताल में हर वर्ष आने वाले 64 हजार से अधिक पीड़तिों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्रिजस्टोन की वैश्विक सीएसआर प्रतिबद्धता 'आॅवर वे टू सर्व ' के जरिये लोगों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »