24 Apr 2024, 01:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्राहकी आने से सोना -चांदी में तेजी, जानिये कितने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 3:11PM | Updated Date: Apr 9 2018 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय खुदरा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 25 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिकी ग्राहकी आने से चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 5.80 डॉलर फिसलकर 1,327.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.7 डॉलर की गिरावट में 1,331.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.01 डॉलर की नरमी रही और यह 16.34 डॉलर प्रति औंस बोली गई। कारोबारियों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। 

वैश्विक दबाव के बावजूद जेवराती मांग निकलने से सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए चमककर 31,500 रुपऐ प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 31,350 रुपऐ प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर भी 50 रुपए की बढ़त में 39,250 रुपऐ और चांदी वायदा 95 रुपए की तेजी के साथ 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपऐ प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,500

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,350

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,250

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,330

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »