18 Apr 2024, 20:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंकाक बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 10:59AM | Updated Date: Apr 6 2018 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बुकिंग डॉटकॉम के साल 2018 की पहली तिमाही के यात्रा रुझान के आकड़े अनुसार दुबई बैंकाक और  सिंगापुर, मध्यप्रदेश के यात्रियों द्वारा सबसे अधिक बुक किए गए स्थलों के रूप में उभरे है। 2018 की पहली तिमाही के निकटतम अंत में बुकिंगडॉटकॉम विश्व के प्रमुख आॅनलाइन बुकिंग, ने जनवरी से मार्च 2018 के बीच मध्य प्रदेश राज्य के यात्रियों द्वारा सर्वाधिक बुक किए गए स्थलों कि पहचान की है। मध्यप्रदेश, अप्रैल 2018  मध्य-पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया ने दुबई, बैंकाक और सिंगापुर के बीच अच्छा आकर्षण बनाया हैं, जो मध्य प्रदेश के यात्रियों द्वारा बुक किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्थलों की सूची में सबसे ऊपर हैं। वर्ष 2017 की तुलना करें, डेटा से कुछ रोचक जानकारी मिली है। 
 
कन्यसना, लंदन, एम्स्टर्डम और पेरिस, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान मध्यप्रदेश से यात्रियों के लिए बेहद बुक किए गए गंतव्य थे, हालांकि इस साल यात्रियों ने कुआलालंपुर, पटोंग बीच, सेमिनयाक और पटाया बुकिंग कर रहे है। 2017 और 2018 के बीच सामान्य बने रहे कुछ स्थलों में कोलंबो और काठमांडू शामिल हैं। घरेलू दृष्टिकोण से देखा जाए तो हैदराबाद, बैंगलोर, पुणे और कालंगुट पर 2017 की पहली तिमाही में यात्रियों द्वारा दौरा किया गया था जिसे ग्वालियर, अहमदाबाद, शिर्डी और उज्जैन 2018 में पीछे छोड़ आगे निकल गए है। बुकिंगडॉटकॉम के भारतीय उपमहाद्वीप के प्रमुख विकास भोला के अनुसार, ष्नया साल ट्रैवल उद्योग के लिए एक अच्छे नोट पर शुरू हुआ है क्योंकि रुझान बताते हैं कि दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा बढ़ रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »