25 Apr 2024, 11:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली : PNB में बड़ा घोटाला - अनिल जिंदल सहित पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 10:25AM | Updated Date: Apr 6 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में पंजाब नेशनल बैंक से भी बड़ा घोटाला सामने आया है। रियल एस्टेट की जानी मानी कंपनी एसआरएस ग्रुप पर कुछ बैंकों और करीब 20 हजार परिवारों के 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हड़पने का आरोप लगा है। इसे रिएल एस्टेट क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है। 
 
वहीं, शिकायतों के बाद कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को एसआरएस समूह के चेयरमैन अनिल जिंदल सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य गिरफ्तार लोगों में बिशन बंसल, नानक चंद तायल, विनोद मामा और देवेंद्र अधाना शामिल हैं। एसआरएस ग्रुप पर बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का ऋण लेकर नहीं लौटाने का भी आरोप है। आरोपियों को दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। सभी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और आरोपियों की रिमांड लेने की मांग की जाएगी।
 
छापेमारी में नहीं आया था पकड़ में
पांचों आरोपियों  के खिलाफ  चार मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 120बी व हरियाणा प्रोटेक्शन आॅफ इंट्रेस्ट आॅफ डिपोजिटर इन एफईएक्ट 2013 के तहत 22 मुकदमे दर्ज किए गए थे। मुकदमे दर्ज होने के बाद अनिल जिंदल के निवास सहित विभिन्न ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी भी की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। बताया जा रहा है कि अनिल जिंदल ने एसआरएस मॉल से अपना व्यापार शुरू किया था और बाद में एसआरएस कंपनी बनाकर रिटेल, सिनेमा, ज्वेलरी एवं प्रॉपर्टी  में पांव फैला लिए।
 
‘बिटकॉइन’ मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिटकॉइन के जरिए दो हजार करोड़ का घोटाला करने वाले अमित भारद्वाज को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा आरोप है कि अमित भारद्वाज ने खुद की बिटकॉइन माइनिंग शुरू की थी। उस पर 8 हजार लोगों के साथ धोखा करने का आरोप है। पुणे की पुलिस ने भारद्वाज को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस ने उससे जुड़े सात लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। 
 
2654 करोड़ का एक और घोटाला
नई दिल्ली। सीबीआई ने विभिन्न बैंकों के साथ 2654 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए वडोदरा की कंपनी डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ  आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह कंपनी बिजली केबल और उपकरणों का कारोबार करती है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी और उसके निदेशकों के वडोदरा स्थित आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी शुरू कर दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »