18 Apr 2024, 23:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉलमार्ट इंडिया ने किया अपने बेस्ट प्राइस स्टोर्स में ‘व्यापारी त्रि-दिवस’ लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 10:31AM | Updated Date: Apr 5 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वॉलमार्ट इंडिया ने अपने अनूठे उत्सव ‘व्यापारी त्रि-दिवस’ की घोषणा की है जो आज से सभी बेस्ट प्राइस मॉडर्न व्होलसेल स्टोरों पर आरंभ हो चुका है। यह तीन दिवसीय उत्सव 5 अप्रैल से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलेगा। यह विशेष रूप से केवल बेस्ट प्राइस सदस्यों के लिए है जिनमें शामिल हैं - छोटे कारोबारी, किराना, रिसैलर, होटल, रेस्त्रां व केटरर्स और दफ्तर व संस्थान।
 
उत्सव के दौरान वॉलमार्ट इंडिया सभी श्रेणियों जैसे फूड (ताजा उत्पाद व पैकेज्ड), होम व पर्सनल केयर, इलेक्ट्रॉनिक्स व उपकरण। स्टोर के सदस्यों को स्टोर में होने वाली गतिविधियों तथा व्यापक फूड सैम्पलिंग के द्वारा खरीददारी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
 
वॉलमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृष अय्यर ने व्यापारी त्रि-दिवस की घोषणा करते हुए कहा वॉलमार्ट इंडिया में हम सभी इस अनूठे आयोजन से बहुत उत्साहित हैं। विविध प्रकार के उत्पादों व स्मार्ट समाधानों (जो आकर्षक व अभिनव दोनों हैं) के संग बेस्ट प्राइस स्टोर हमारे सदस्यों (खासकर छोटे कारोबारों के लिए) एक ऐसी जगह हैं जहां पर उन्हें विविध दामों की रेंज में खाद्य व गैर-खाद्य वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »