20 Apr 2024, 19:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेरिका को चीन का करारा जवाब; लगाया 106 उत्पादों पर आयात शुल्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 5:33PM | Updated Date: Apr 4 2018 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन ने अपने उत्पादों पर 25 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा के चंद घंटे बाद ही ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देते हुए सोयाबीन,वाहन और केमिकल समेत 106 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगा दिया है। चीन के सरकारी टेलीविजन के अनुसार उसने प्रतिवर्ष करीब 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगाया है। उसने अमेरिका से आयातित व्हिस्की,तंबाकू, संतरे का जूस, सिगार, मक्का, गेहूं आदि उत्पादों को इस दायरे में रखा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात चीन के 50 अरब डॉलर के 1,300 से अधिक उत्पादों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की जिससे बौखलाये चीन ने यह कदम उठाया है। चीन के जिन उत्पादों को आयात शुल्क के दायरे में रखा गया है उनमें इलेक्ट्रॉनिक, दवा, मशीन, हवाईजहाज के कलपुर्जे आदि शामिल हैं। हालांकि, इस सूची को सावर्जनिक टिप्पणी के लिए अभी जारी किया गया है और उसके बाद ही इसे लागू किया जायेगा।

 
चीन और अमेरिका के बीच यह तनाव तब ही शुरू हो गया था जब अमेरिका ने स्टील और अल्युमिनियम पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। चीन ने तब अमेरिका के तीन अरब डॉलर के उत्पाद पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। लेकिन, श्री ट्रंप की नयी घोषणा से अब वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गयी है। विश्व व्यापार संगठन में चीन के राजदूत झांग ंिझयांगचेन ने आज कहा कि उनका देश अमेरिका के इस रुख का तत्काल जवाब देगा । चीन का कहना है कि अमेरिका डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन करके आयात शुल्क लगा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »