19 Apr 2024, 06:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक स्तर पर सोने-चाँदी की चमक बढ़ी,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 3:39PM | Updated Date: Apr 2 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में माँग आने से आज सोना 110 रुपये चमककर 31,460 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 175 रुपए चमककर 39,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन चमक रही है और इनका का स्तर 27 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार प्रतिबंधों को लेकर तनाव बढ़ने से विदेशों में भी सोने के दाम बढ़े हैं। सोना हाजिर 6.65 डॉलर की मजबूती के साथ 1,331.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की बढ़त में 1,335.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका द्वारा चीन के उत्पादों पर कर बढ़ाये जाने के बाद चीन ने भी प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिकी उत्पादों पर भारी-भरकम कर लगा दिया है। इससे डॉलर के दाम बढ़ने के बावजूद सोने में तेजी रही है। आम तौर पर दोनों का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़े व्यापारिक तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.14 डॉलर लुढ़ककर 16.45 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »