26 Apr 2024, 03:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्‍लीवासियों को अब मिलेगा ये नया पेट्रोल-डीजल, यह होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 10:35AM | Updated Date: Apr 2 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से दिल्ली और एनसीआर के लोग साफ पेट्रोल-डीजल का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना है। सरकारी तेल कंपनियां रविवार से दिल्ली में यूरो-6 ग्रेड डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करेंगी। दिल्ली देश का पहला राज्य होगा जहां यह साफ ईंधन मिलेगा। 1 अप्रैल 2020 से पूरे देश में यूरो-6 ग्रेड ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। इंडियन आॅइल कॉपोर्रेशन (आईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि आईओसी, भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने सभी आउटलेट्स पर कम प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन की आपूर्ति शुरू करने जा रही हैं। 
 
आईओसी के निदेशक (रिफाइनरीज) बीवी राम गोपाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1 अप्रैल, 2019 से बीएस-6 ईंधन को उतारने की समयसीमा तय की है।' उन्होंने कहा, 'कंपनी एनसीटी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में रविवार से यूरो-6 ईधन को उतारने को लेकर उत्साहित है। दिल्ली में हमारे सभी आउटलेट पर अब बीएस-4 ईंधन को बदला जा रहा है।' 
 
यह होगा फायदा
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा है। आमतौर पर यह खतरनाक स्तर के ऊपर ही रहता है। इसलिए राष्ट्रीय राजधानी में देश के दूसरे भागों से पहले स्वच्छ ईंधन की व्यवस्था की गई है। जानकारों का कहना है कि यूरो-6 पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू होने से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »