29 Mar 2024, 04:32:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब आईडीबीआई बैंक में हुआ 772 करोड़ का घोटाला, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:40AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में उसकी पांच शाखाओं से 772 करोड़ रुपए का लोन फर्जीवाड़ा सामने आया है। अब इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर कर ली है।
 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि ये लोन मछली पालन व्यवसाय के लिए 2009 से 2013 के वित्तीय वर्ष के दौरान जारी किए गए थे। इस फर्जीवाड़े में मछली तालाब के पट्टे में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही गिरवी रखी गई सम्पति को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया था।
 
ऐसे हासिल किया लोन
सामने आया है कि 52 समूहों के नाम से 772 करोड़ का लोन धोखाधड़ी से कुछ उद्योगपतियों ने हासिल किया है। इसमें वे समूहों के नाम से एक-दूसरे के गारंटर बन गए थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »