29 Mar 2024, 20:47:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी बेचने पर टाटा पावर बोर्ड की मुहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:53AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिजली क्षेत्र की निजी कंपनी टाटा पावर के निदेशक मंडल ने टाटा कम्युनिकेशंस और पैनाटोन फिनवेस्ट में अपनी हिस्सेदारी टाटा संस और उससे संबद्ध कंपनियों को बेचने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा संस ने अपनी गैर प्रमुख परिसंपत्तियों के मौद्रिकरण योजना के तहत यह कदम उठाया है। पैनोटोन फिनवेस्ट के पास टाटा कम्युनिकेशंस के 30.1 प्रतिशत शेयर हैं। इससे करीब 2,150 करोड़ रुपए आएंगे। इस बिक्री को अभी शेयरधारकों की अनुमति मिलनी बाकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »