29 Mar 2024, 15:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2028 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 11:35AM | Updated Date: Mar 26 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) ने देश की जीडीपी और पर्यटन से होने वाली आय के विश्लेषण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2028 तक देश में लगभग 1 करोड़ नई नौकरियां भी आएंगी।
 
साथ ही ट्रैवल और टूरिज्म में सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से साल 2028 तक नौकरियां 42.9 मिलियन से बढ़कर लगभग 52.3 मिलियन हो जाएंगी।  आज टूरिज्म इकोनॉमी के लिहाज से भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आने वाले समय में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार होगा। डब्ल्यूटीटीसी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्लोरिया गेवेरा ने कहा कि भारत को अपने टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता है इस ओर ध्यान दिया देना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »