29 Mar 2024, 21:09:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना में मामूली बढ़त, चांदी चमकी, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 4:27PM | Updated Date: Mar 20 2018 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग रहने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 31,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 200 रुपए की तेजी में 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। फेडरल रिजर्व की देर शाम शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.45 डॉलर घटकर 1,314.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर प्रति औंस फिसलकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

कारोबारियों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने की गिरावट सीमित रही है लेकिन, फेड की बैठक का दबाव पीली धातु पर बना हुआ है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 16.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। वैश्विक दबाव के बावजूद जेवराती मांग आने से स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन तेजी में रहा। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए की मामूली तेजी में 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही बढ़त के साथ 31,240 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। चांदी लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरी। चांदी हाजिर 200 रुपए चमककर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 200 रुपए की छलांग लगाकर  38,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »