18 Apr 2024, 23:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गिरावट के बाद संभला सोना, चांदी फिसली, जानिये आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:56PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर हुई लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चमककर 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हालांकि 150 रुपए की गिरावट में एक माह से अधिक के निचले स्तर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार से शुरू होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है। ब्याज दर बढ़ने की संभावना के कारण विदेशी बाजारों में पीली धातु की चमक फीकी पड़ गयी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 5.17 डॉलर घटकर 1,308.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर प्रति औंस फिसलकर 1,309.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। कारोबारियों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने की गिरावट पर ब्रेक लगा है लेकिन, ब्याज दरों में वृद्धि लगभग तय होने के कारण पीली धातु पर दबाव बना हुआ है।

विदेशों में चाँदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की गिरावट में 16.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। जेवराती माँग आने से स्थानीय बाजार में सोना लगातार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। सोना स्टैंडर्ड 90 रुपये की तेजी में 31,380 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही बढ़त के साथ 31,230 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में लगातार पांचवें दिन नरमी रही। चांदी हाजिर 150 रुपये फिसलकर आठ फरवरी के बाद के निचले स्तर 38,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा में 120 रुपए की गिरावट रही और यह 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »