19 Apr 2024, 21:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया शुरू करेगी इजरायल के इस शहर में उड़ान, जानिये तारीख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 1:41PM | Updated Date: Mar 19 2018 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इजरायल के शहर तेल अवीव के लिए 22 मार्च से सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने सोमवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध होगी। सफर का समय सात घंटे का होगा। खास बात यह है कि यह सऊदी अरब के वायु क्षेत्र से होती हुई तेल अवीव जाएगी जिससे यात्रियों का दो घंटे का समय बचेगा। सऊदी अरब ने पहली बार किसी नियमित उड़ान को अपने वायु क्षेत्र से होकर इजरायल जाने की अनुमति दी है। एयर इंडिया इस मार्ग पर 256 सीटों वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों का परिचालन करेगी। पहली उड़ान 22 मार्च को दिल्ली से शाम छह बजे रवाना होगी और वापसी में तेल अवीव से (स्थानीय समयानुसार) रात 11.15 बजे उड़ान भरेगी। इसके बाद समय में बदलाव होगा और 01 अप्रैल से यह उड़ान दिल्ली से शाम 4.50 बजे रवाना होगी। कंपनी ने जारी बयान में बताया, तेल अवीव की उड़ान को भारत और इजरायल दोनों जगह अच्छा प्रतिसाद मिला है। इससे व्यापार एवं उद्योग के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »