26 Apr 2024, 01:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, इतनी छलांग लगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 6:24PM | Updated Date: Mar 14 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की गिरावट और आयातकों की डॉलर बिकवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपया लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ छह पैसे की छलांग लगाकर 64.83 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। गत दिवस भारतीय मुद्रा 15 पैसे की मजबूती के साथ 64.89 रुपए प्रति डॉलर रही थी। इन तीन दिनों में रुपया 34 पैसे मजबूत हुआ है। डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपया दो पैसे की तेजी से 64.87 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। घरेलू शेयर बाजार की गिरावट से रुपए पर दबाव बढ़ा और यह लुढ़ककर 65.06 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि, डॉलर बिकवाली के कारण इसने अंतिम घंटे में जोरदार वापसी की और 64.83 रुपए के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और यही इसका बंद भाव भी रहा। भारतीय मुद्रा गत दिवस की तुलना में छह पैसे की मजबूती के साथ 64.83 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »