20 Apr 2024, 19:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन क्या रहा सोना-चांदी का हाल, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:39PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय खुदरा जेवराती मांग रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। औद्योगिक मांग घटने से चांदी हालांकि 150 रुपए टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से वैश्विक स्तर पर पीली धातु को बल मिला है लेकिन अमेरिका के रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में जल्द ही बढ़ोतरी करने की संभावना तेज कर दी है जिससे सोने पर दबाव हावी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.80 डॉलर की गिरावट में 1,322.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में 1,322.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 16.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में जेवराती मांग सामान्य रहने से सोना स्टैंडर्ड 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। सोना बिटुर भी 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 24,800 रुपये पर रही। चांदी हाजिर 120 रुपए लुढ़ककर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 65 रुपए फिसलकर 38,880 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्कों में टिकाव रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »