25 Apr 2024, 09:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सकारात्मक रूख के चलते सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी उछाल, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 4:31PM | Updated Date: Mar 10 2018 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपए तेजी के साथ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिमार्ताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 265 रुपए की तेजी के साथ 39,650 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने में सुधार आया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,323.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस रही। बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100-100  रुपए की मजबूती के साथ क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। विगत दो सत्रों में सोने में 320 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपए पर अपरिर्वितत बना रहा। चांदी हाजिर 265 रुपए बढ़कर 39,650 रुपए प्रति किलोग और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 255 रुपए बढ़कर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »