16 Apr 2024, 22:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्टील-एल्युमिनियम पर अमेरिका ने लगाया आयात शुल्क, मित्र देशों को देंगे छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 3:09PM | Updated Date: Mar 9 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। वैश्विक व्यापार युद्ध की संभावना को हवा देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क लगाने के आदेश कर हस्ताक्षर कर दिये हैं। अपनी पार्टी और वैश्विक मंच पर कड़ी आलोचना झेलने के बावजूद ट्रंप ने गुरुवार को इस आदेश पर हस्ताक्षर किए। हालांकि उन्होंने कुछ कनाडा और मेक्सिको को इससे राहत दी है और इस छूट का दायरा बढ़ाने के संकेत भी दिये हैं। ट्रंप का कहना है कि वह उन मित्र राष्ट्रों को भी छूट देने पर विचार कर सकते हैं, जो अमेरिका के साथ अपनी व्यापार नीति में बदलाव लाने को तैयार हैं।

यह शुल्क 15 दिन के बाद प्रभावी हो जाएगा। इसके तहत आयातित स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम पर 10 प्रतिशत शुल्क लगेगा। ट्रंप ने आयात शुल्क संबंधी सभी विशेषाधिकार अपने पास रखते हुए कहा कि उनके पास यह अधिकार है कि वह देश के अनुसार छूट दर घटायें, बढायें या देशों को छूट के दायरे में लायें या बाहर रखें। उन्होंने कहा कि हम बहुत स्पष्ट होंगे और लचीले भी रहेंगे लेकिन हम अमेरिकी कामगारों के हितों की रक्षा करेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »