19 Apr 2024, 22:15:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईटी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर, यह देश देगा दो लाख नौकरियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 2:30PM | Updated Date: Mar 9 2018 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईटी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर आ रही है। अब भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स युवाओं को जापान में सुनहरे भविष्य के अवसर मिलने वाले है। 2 लाख भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को जापान में बसाने के लिए ग्रीन कार्ड भी दिया जाएगा। जापान ट्रेड आॅर्गनाइजेशन(जेईटीआरओ) के वाइस प्रेसिडेंट शिगेकी मेडा ने यह जानकारी दी। भारत-जापान व्यापार संधि सेमिनार में उन्होंने कहा, 'इस समय देश में करीब 9,20,000 आईटी प्रोफेशनल्स हैं और भारत से 2,00,000 से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स की तुरंत जरूरत है। यह आगे और बढ़ेगा और 2030 तक यह संख्या 8 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक आवश्यकताओं में टेक्नॉलजी और इनोवेशन का इस्तेमाल तेज होने की वजह से यह जरूरत पड़ी है। जापान खाली जगहों को भरना चाहता है और आईटी स्पेश में भारत के सहयोग की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा, 'जापान की सरकार अधिक स्किल्ड प्रफेशनल्स के लिए दुनिया में अपनी तरह का पहला ग्रीन कार्ड जारी करेगी। एक साल के भीतर ही स्थायी निवासी का स्टेटस मिल सकेगा। यह दुनिया का सबसे तेज निवास का अधिकार है। जहां तक वीजा जारी करने की बात है 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »