19 Apr 2024, 22:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुदरा बाजार में तेजी के साथ बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिये आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:42PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग निकलने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए चमककर 31,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 500 रुपए की तेजी में 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।  अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुरुआती तेजी के बाद 6.30 डॉलर की गिरावट में 1,332.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.5 डॉलर की गिरावट में 1,333.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 1.5 डॉलर की गिरावट में 16.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी गिरावट से पीली धातु को बल मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन के इस्तीफे के बाद डॉलर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर की गिरावट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ा है। स्थानीय बाजार में मांग निकलने से सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए की तेजी में 31,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी  इतनी ही बढ़त में 31,520 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग आने से चांदी की चमक भी बढ़ी है। चांदी हाजिर 500 रुपए चमककर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 480 रुपए चमककर 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे। वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »