29 Mar 2024, 17:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिल गेट्स को पछाड़ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 12:10PM | Updated Date: Mar 7 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की तरफ से साल 2018 के सबसे अरबपतियों की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वे 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। 
 
मुकेश अंबानी से कहीं आगे हैं बेजोस 
जेफ बेजोस की तुलना अगर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से की जाए तो बेजोस उनसे कहीं आगे हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के मुताबिक जेफ बेजोस की संपत्ति लगभग 127 अरब डॉलर दर्ज की गई है जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 40 अरब डॉलर के करीब है। 
 
रिलायंस इंडस्ट्री से 8 गुना अधिक 
जेब बेजोस की कंपनी Amazon की मार्केट वैल्यू लगभग 727 अरब डॉलर है यानि 47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है जो रिलायंस इंडस्ट्री की मार्केट वैल्यू से लगभग 8 गुना अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्री की मार्केट वेल्यू 6 लाख करोड़ रुपए से कम है।
 
दूसरे नंबर पर बिल गेट्स 
जेफ ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दूसरे नंबर पर ला दिया है। गेट्स की कमाई इस दौरान 90 बिलियन डॉलर आंकी गई है। पिछले 24 सालों में गेट्स लगातार 18 साल तक विश्व के सबसे धनी व्यक्ति रहे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर वॉरेन बफेट का स्थान रहा, जिनकी कमाई 84 बिलियन डॉलर है। 
 
पांचवे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग 
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैंक 766वें स्थान पर रही। 2017 में इनकी रैंक 544 थी। तीसरे नंबर पर वारेन बफेट है। बर्कशायर हाथवे के सीईओ बफेट की कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार है। वे LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के चेयरमैन और सीईओ हैं। उनकी संपत्ति 75 बिलियन डॉलर है। फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग पांचवे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर है।
 
6ठे नंबर पर ओर्टेगा 
अमानसिओ ओर्टेगा नाम के शख्स 6ठे नंबर पर है। उनकी संपत्ति 66.2 बिलियन डॉलर है। कार्लोस स्लिम हेलू और उनका परिवार इस सूची में 7वें नंबर पर है। उनकी संपत्ति 68 बिलियन डॉलर है। 8वें नंबर पर हैं चार्ल्स कोच। कोच इंडस्ट्रीज के सीईओ की संपत्ति 60 बिलियन डॉलर है। 
9वें नंबर पर डेविड कोच 
डेविड कोच की संपत्ति 60 बिलियन डॉलर है और वे कोच इंडस्ट्रीज के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे 9वें नंबर पर हैं। लैरी एलिसन ओरेकल के फाउंडर हैं और उनकी संपत्ति भी फोर्ब्स की लिस्ट बनाने के वक्त 58 बिलियन डॉलर थी, लेकिन अब बढ़कर 62 बिलियन डॉलर हो गई है।
 
अंबानी की संपत्ति 40 बिलियन डॉलर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 40 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनवान व्यक्तियों में 19वें पायदान पर हैं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से अमेजन करीब 8 गुना बड़ी कंपनी है। 
 
आपको बता दें कि पिछले एक साल में ही जेफ बेजोस की संपत्ति में करीब 39 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनियाभर में ई-कॉमर्स कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा फायदा अमेजन और जेफ बेजोस को हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »