18 Apr 2024, 09:14:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1.13 अरब डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 4:39PM | Updated Date: Mar 4 2018 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 1.13 अरब डॉलर घटकर 420.69 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 16 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.96 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 421.72 अरब डॉलर रहा था। 
 
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.11 अरब डॉलर की कमी आयी और यह 395.47 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार 21.54 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.31 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.07 अरब डॉलर पर तथा विशेष आहरण अधिकार 97 लाख डॉलर घटकर 1.54 अरब डॉलर पर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »