24 Apr 2024, 12:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्रेन मे अकेले सफर करने वालीं महिलाओं के लिए खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 3:17PM | Updated Date: Mar 4 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। रेलवे ने ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अब संजीदगी दिखाते हुए महिला यात्रियों के लिए हर ट्रेन में स्पेशल कंपार्टमेंट की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार ट्रेन के स्लीपर कोच में अकेली महिला या महिलाओं के ग्रुप को कोच में एक जगह पर छह बर्थ आवंटित की जाएंगी जो महिलाओं का विशेष कंपार्टमेंट होगा।
 
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे गंभीर है। इसीलिए प्रत्येक ट्रेन में स्पेशल कंपार्टमेंट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। आरक्षण के अनुसार चार्टिग की व्यवस्था का आदेश रेलवे अधिकारियों को मिल गया है। अब महिलाएं आराम से अकेले सफर कर सकती हैं।
 
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह प्लान बनाया है। जिसका पालन कराने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन को आदेश जारी कर दिया गया है। प्रत्येक ट्रेन में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट का सिस्टम आरक्षण के जरिये बनाया जाएगा। ट्रेन गंतव्य के दौरान पड़ने वाले स्टेशनों से बुक हुए टिकट के डाटा के अनुसार अकेली सफर करने वाली महिलाओं का कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। स्पेशल कंपार्टमेंट में किसी भी पुरुष को जगह नहीं दी जाएगी। वेटिग लिस्ट में पुरुष यात्री के स्थान पर गर्भवती महिला को कंफर्म बर्थ मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »