19 Apr 2024, 06:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पीएनबी बैंक घोटाले के बाद दो बैंकों ने दिया झटका, लोन की ब्याज दरें बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 2:33PM | Updated Date: Mar 1 2018 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले का असर बैंकिंग सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। शेयर बाजार में भी लगातार बैंकिंग क्षेत्र में दबाव दिखाई पड़ रहा है। जिसका असर अब सभी बैंकों पर साफ दिखाई दे रहा है। बैंक भी अब अपने ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा में कटौती करने का मन बना चुकी हैं। इसी के चलते  स्टेट बैंक आॅफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।

एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट आॅफ लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 0.25 फीसदी और पीएनबी ने इस दर में 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार यानि 1 मार्च से लागू हो गई हैं। बैंकों के इस कदम से होम लोन से लेकर कार लोन तक महंगा हो जाएगा। एसबीआई ने 3 साल की एमसीएलआर दरों को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी किया है। इसी तरह दो साल की एम.सी.एल.आर. दरों को 8.05 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया है। एक साल की एम.सी.एल.आर. दर 7.95 फीसदी से बढ़कर 8.15 फीसदी हो गई है। अप्रैल 2016 के बाद पहले बार एसबीआई ने दरों में बढ़ौतरी की है।
 
वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने 5 साल की एमसीएलआर दरों को 8.45 फीसदी से बढ़ाकर 8.60 फीसदी किया है। इसी तरह 3 साल की एम.सी.एल.आर. दरों को 8.30 फीसदी से बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया है। एक साल की एम.सी.एल.आर. दर 8.15 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »