20 Apr 2024, 08:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना-चांदी, जानिये कितने का होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 2:46PM | Updated Date: Feb 28 2018 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए फिसलकर 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग सुस्त होने से चांदी भी 280 रुपए की गिरावट में 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व के नये अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान से पीली धातु पर दबाव बढा है। पॉवेल के बयान से ब्याज दर जल्द ही बढ़ाए जाने के संकेत मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.55 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 1,317.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.50 डॉलर की गिरावट में 1,318.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट में 16.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सोना स्टैंडर्ड 210 रुपये की गिरावट के साथ 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,240 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।

आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने और औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी की चमक भी लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ गई। चांदी हाजिर 280 रुपए और चांदी वायदा 420 रुपये फिसलकर क्रमश: 39,300 रुपए और 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहे। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे तथा वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »