16 Apr 2024, 20:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ांचा विकसित करना भारत की प्राथमिकता: जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 7:41PM | Updated Date: Feb 27 2018 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत न केवल परंपरागत बुनियादी ढ़ांचा विकसित करना चाहता है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता में हैं। जेटली ने यहां एशियाई आधारभूत ढ़ांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) के संचालन मंडल की तीसरी वार्षिक बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एशिया में पुराने समय से बुनियादी ढ़ांचे का अभाव रहा है।

गरीबी उन्मूलन की दिशा में बढ़ने और लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए बुनियादी ढ़ांचे के अंतर को पाटना जरुरी है। बैंक की बीते तीन साल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका कार्य प्रभावी रहा हैं और इससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होने कहा कि भारत की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाए उपलब्ध कराना है।

इसके लिए परंपरागत बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ साथ आगे बढ़ा जा रहा है। इससे पहले श्री जेटली ने एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लीकन के साथ मिलकर मुंबई में होने वाले सम्मेलन का प्रतीक चिन्ह और मुख्य विषयवस्तु का लोर्कापण किया। यह सम्मेलन 25 और 26 जून को मुंबई में होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »