24 Apr 2024, 21:46:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने पेश किया ' सिम्प्टम सर्च' फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 6:16PM | Updated Date: Feb 27 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। सर्च इंजन गूगल ने लक्षणों के आधार पर बीमारियों की पहचान आसान करने और उसके सर्च की गुणवत्ता बढाने के उद्देश्य से आज' सिम्प्टम सर्च' फीचर को भारत में पेश  किया। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने मोबाइल पर लक्षणों से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण जानकारी पा सकेंगे।  इस फीचर में आम तौर सर्च किए जाने वाले लक्षणों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी। अगर कोई यूजर खांसी और दर्द के लक्षण को सर्च करेगा तो उसे उससे संबंधित बीमारियों जैसे कॉमन कोल्ड, ब्रोनकाइटिस, फ्लू, निमोनिया और सीने के संक्रमण की सूची दिखाई देगी। इस फीचर को भारत के अनुकूल बनाने के लिए गूगल ने अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम के साथ काम किया। नया फीचर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में एंड्राएड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »