29 Mar 2024, 16:19:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। जैसे-जैसे देश और दुनिया की जनसंख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे इंसानों के लिए जमीन कम पड़ती जा रही है। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए परिवहन के नए-नए विकल्पों की तलाश हो रही है। हमारे देश भारत में बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर हैं। 

ऑटो, टैक्सी जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति और भी विकट रूप धारण कर रही है। सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ऐप आधारित टैक्सी सेवा उबर ने एक खास पहल की है। 
 
ऐप आधारित टैक्सी सेवा उबर ने घोषणा की है कि अब वह फ्लाइंग कार की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अगले पांच साल में ऐसी टैक्सी सेवा का ट्रायल शुरू कर देगी और 10 वर्षों में उस उद्योग की अग्रणी कंपनी बनने का भी दम कंपनी भर रही है। उबर के सीईओ खुशरोशाही ने जापान की राजधानी टोक्यो में एक इंवेस्टमेंट फोरम में कंपनी के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »