25 Apr 2024, 12:06:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PNB : नीरव मोदी को बड़ा झटका - प्रियंका ने तोड़ा कंपनी से नाता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 4:44PM | Updated Date: Feb 23 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किनारा कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी ब्रांड से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। 
 
2017 में बनाया था एंबेसडर 
प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने बताया कि नीरव मोदी पर लगे आरोपों के बाद से ही वे अनुबंध खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रहीं थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने क्वांटिको सीरीज से मिली सफलता के बाद काफी हिट हुईं थी। इसको देखते हुए नीरव ने उन्हें जनवरी 2017 में अपने ब्रांड का एंबेसडर बनाया था। लक्जरी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड से जुड़ी प्रियंका ने अब इस करार को खत्म कर लिया है। 
 
घोटाले के बाद बदनाम हुए स्टार्स  
'द डायमंड किंग' के नाम से मशहूर नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का पैसा लेकर फरार हैं। सीबीआई से लेकर और जांच एजेंसियां उनसे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इसी दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्या नीरव मोदी ब्रांड से जुड़े बॉलीवुड स्टार्स  से पूछताछ नहीं होनी चाहिए। इसमें सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का आया, जो नीरव मोदी की कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर रहीं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई अरबपति हस्तियां नीरव मोदी के क्लाइंट रहे हैं। उनका सीधे तौर पर तो नीरव मोदी से कोई कनेक्शन नहीं था, लेकिन घोटाले में नाम आने के बाद उनका नाम भी 'बदनाम' हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »