19 Mar 2024, 12:31:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PNB घोटाला : गीतांजली समूह की 1,200 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 11:24AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयकर विभाग (आईटी) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि समूह की हैदराबाद में 1,200 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। आईटी अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने गीतांजलि समूह की तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सेज (विशेष आर्थिक क्षेत्र) स्थित संपत्ति कुर्क की है।
 
आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया, निर्धारिती (गीतांजलि समूह) के खुद के मूल्यांकन के हिसाब से इसकी कीमत 1,200 करोड़ रुपए है। बुधवार को विभाग ने कहा था कि उसने नीरव मोदी की कंपनियों के 141 बैंक खाते और फिक्सड डिपॉजिट सीज किए हैं, जिसका कुल मूल्य 145.74 करोड़ रुपए है।
 
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 29 जनवरी और 14 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराए जाने से पूर्व लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट का प्रयोग कर कई सालों से बैंक में घोटाला किया जा रहा था। लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट का प्रयोग कर पीएनबी में किए गए 11,300 करोड़ रुपए के घोटाले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के साथ ही गीतांजलि समूह के निदेशकों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »