29 Mar 2024, 14:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PNB घोटाला : कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने कंपनियों पर लगाए ये गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 5:00PM | Updated Date: Feb 21 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले को लेकर आए दिए नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब इस महाघोटोले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों कंगना रनौत और बिपाशा बसु का नाम भी सूर्खियों में हैं। इससे पहले घोटाले में प्रियंका चौपड़ा का नाम गूंजा था और अब कंगना रनौत और बिपाशा बसु के नाम भी जुड़ गए हैं।
 
कंगना-बिपाशा का आरोप...  
कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने 11,400 करोड़ रुपए के इस भारी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी, उसके मामा व गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी पर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। 
 
गीतांजलि ने नहीं किया पूरा भुगतान 
गीतांजलि ब्रांड नक्षत्र की ब्रांड एंबेसडर कंगना ने गीतांजलि जेम्स कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक उन्हें पूरे रेमुनरेशन का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कंगना ने बताया कि वर्ष 2016 बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कंगना से पहले इस कंपनी के लिए ऐश्वर्या और कटरिना कैफ एंबेसडर रह चुकी हैं।
 
कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी किया तस्वीरों का इस्तेमाल  
दूसरी तरफ गीतांजलि की एक और ब्रांड गिली की एंबेसडर रही अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी मेहुल चोकसी पर वर्ष 2008 में कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी अखबारों में उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बसु ने बताया कि इस मामले में उनके मैनेजर के कंपनी से कई बार संपर्क करने के बाद भी कोई फायदा नहीं रहा। इसी कारण उन्हें अनेक ज्वैलरी एंडोर्समेंट से हाथ गंवाना पड़ा। वर्तमान में गिली ब्रांड का प्रचार अभिनेत्री कृति सेनन कर रही है।
 
प्रियंका ने रद्द किया समझौता 
घोटाला सामने आने के बाद पिछले साल के शुरू में ही ब्रांड एंबेसडर चुनी गई प्रियंका चौपड़ा नीरव मोदी की डायमंड कंपनी से समझौता पहले ही रद्द करने की घोषणा कर चुकी है। प्रियंका के साथ विज्ञापन में दिखे एक और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्पष्ट किया था कि कंपनी के साथ उनका कांट्रैक्ट पिछले साल ही खत्म हो चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »