29 Mar 2024, 17:00:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के दाम हुए कम, ग्राहकों को होगा इतना फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 3:03PM | Updated Date: Feb 20 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में जेवराती मांग रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई तेज गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 535 रुपए फिसलकर 39,440 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में सोना टूटा है। सोना हाजिर 7.40 डॉलर कमजोर पड़कर 1,337.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 15.80 डॉलर की गिरावट में 1,340.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई। वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए मांग घटने से चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 535 रुपए लुढ़ककर 39,440 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। भविष्य में चांदी की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के कारण चांदी वायदा 290 रुपए की गिरावट में 38,295 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »