29 Mar 2024, 17:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आठ सप्ताह बाद घटा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 12:59PM | Updated Date: Feb 18 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठ सप्ताह बढ़ने के बाद 09 फरवरी को समाप्त सप्ताह में घटा है। यह 2.15 अरब डॉलर घटकर 419.76 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 02 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.13 अरब डॉलर बढ़कर 421.91 अरब डॉलर पर रहा था।
 
रिजर्व बैंक ने बताया कि 09 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.12 अरब डॉलर घटकर 394.65 अरब डॉलर पर आ गया। स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा भंडार के पास आरक्षित निधि 1.87 करोड़ डॉलर घटकर 2.07 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 1.39 करोड़ डॉलर घटकर 1.53 अरब डॉलर रह गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »