29 Mar 2024, 17:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

जेवराती मांग सामान्य रहने से सोने-चांदी में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 3:31PM | Updated Date: Feb 14 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सामान्य रहने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,300 रुपए दस ग्राम पर और चांदी 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। लंदन का सोना हाजिर 0.60 डॉलर चमककर 1,332.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 16.59 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।  कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है। अमेरिका में जारी किए जाने खुदरा महंगाई दर के आंकड़े को लेकर निवेशक सर्तकता बरत रहे हैं, जिससे सोने की बढ़त सीमित रही। जेवराती मांग सामान्य रहने से सोना स्टैंडर्ड 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम और सोना बिटुर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपये पर टिकी रही।
औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर भी 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा में हालांकि 615 की तेजी के साथ 38,885 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »