26 Apr 2024, 03:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए चमककर 31,300 रुपए दस ग्राम पर और चांदी भी 50 रुपए उछलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। लंदन का सोना हाजिर 6.17 डॉलर चमककर 1,328.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.8 डॉलर की तेजी में 1,331.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त में 16.65 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के टूटने और जेवराती मांग आने से स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक लगातार चौथे दिन बढ़ गई है। वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की तेजी में 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी महंगी हो गई। चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त में 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 280 रुपए की तेजी में 38,270 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,300 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,150 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,250 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,270 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »