20 Apr 2024, 13:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट, लोगों को मिली थोड़ी राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 5:04PM | Updated Date: Feb 12 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतोें से परेशान देश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। सोमवार को आॅयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए। इसके अनुसार 11 फरवरी को मुंबई में जहां एक लीटर डीजल 68.05 के स्तर पर था। सोमवार को इसकी कीमत 67.75 रुपए प्रति लीटर पर हो गई है। इसी तरह रविवार को एक लीटर पेट्रोल 81.08 रुपए में मिल रहा था। वहीं, सोमवार को पेट्रोल का दाम 80.87 के स्तर पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने के मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से आॅयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत घटी है और आने वाले हफ्ते में इसमें 2 से 3 रुपए की कमी हो सकती है। ब्रेंट क्रूड 26 दिसंबर के बाद से 10 फीसदी सस्ता हो गया है। यदि ऐसा ही रहा तो निकट भविष्य में दाम और भी गिर सकते हैं।

बाकी शहरों में यह है दाम

दाम कम होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.01 रुपए, कोलकाता में 75.70 रुपए, मुंबई में 80.87 रुपए और चेन्नई मं 75.73 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 63.62 रुपए, कोलकाता में 66.29 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 67.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महंगाई पर लगेगी रोक

गौरतलब है कि इसके पहले कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण 1 लीटर पैट्रोल की कीमत 81 रुपए के पार पहुंच गई थी। वहीं, डीजल भी 70 रुपए के ऊपर पहुंच गया था। अब जबकि ईंधन की कीमतों में गिरावट के संकेत मिले हैं तो इसके 80 डॉलर के पार पहुंचने का खतरा भी कम हो गया है। इससे महंगाई पर भी रोक लगेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »