28 Mar 2024, 19:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग ठीक-ठाक रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 31,200 रुपए दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपए उछलकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। लंदन का सोना हाजिर 6.20 डॉलर चमककर 1,322.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.4 डॉलर की तेजी में 1,324.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की बढ़त में 16.42 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।  

कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक तेजी और घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग रहने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। निवेशक इस बुधवार को जारी किए जाने वाले अमेरिका की खुदरा महंगाई दर के आंकड़े की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।

औद्योगिक मांग से चांदी हुई महंगी

वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की तेजी में 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी महंगी हो गई। चांदी हाजिर 150 रुपए की बढ़त में 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 40 रुपए की तेजी में 37,990 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपये में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,250 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,100 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,200 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,990 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »