25 Apr 2024, 10:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

15 महीने बाद भी चल रही पुराने नोटों की गिनती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 10:27AM | Updated Date: Feb 12 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने के 15 महीने बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक लौटाए गए नोटों की गिनती, गुणा-भाग और उनके असली-नकली होने की पहचान में लगा है। आरबीआई का कहना है कि वह तेजी से इस काम को कर रहा है। साथ ही वह लौटाए गए नोटों के असली-नकली होने के साथ ही उनकी सही गिनती, गणितीय रूप से मिलान करने का काम कर रहा है।
 
सूचना के अधिकार के तहत दाखिल एक अर्जी का जवाब देते हुये रिजर्व बैंक ने यह बात कही है। रिजर्व बैंक के जवाब के अनुसार इन बैंक नोटों की सटीकता और वास्तिवकता की पहचान की जा रही है और इनका मिलान भी किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »