28 Mar 2024, 16:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली बार 420 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 5:22PM | Updated Date: Feb 11 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ता हुआ 2 फरवरी को समाप्त में 421.91 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब विदेशी मुद्रा भंडार 420 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। इससे पहले 26 जनवरी को समाप्त में यह तीन अरब डॉलर बढ़कर 417.79 अरब डॉलर पर रहा था। बीते सप्ताह में इसमें 4.13 अरब डॉलर की वृद्धि हुई जो दो महीने की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
 
गत दो फरवरी को समाप्त में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का प्रमुख कारण इसके सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 396.77 अरब डॉलर पर पहुंचना रहा है। इसके साथ ही स्वर्ण भंडार भी 1.09 अरब डॉलर की मजबूत वृद्धि के साथ 21.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 43 लाख डॉलर बढ़कर 2.08 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 32 लाख डॉलर बढ़कर 1.55 अरब डॉलर पर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »