29 Mar 2024, 03:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोस्टा रिका में 30 वर्षों बाद रोबस्टा कॉफी का होगा उत्पादन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 5:21PM | Updated Date: Feb 10 2018 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन जोस। मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका में 30 वर्षों के बाद रोबस्टा कॉफी का उत्पादन शुरु होगा। कृषि मंत्रालय के मुताबिक इसके साथ ही इस कॉफी का उत्पादन करने वाले क्षेत्र के अन्य देशों के साथ कोस्टा रिका भी शामिल हो जाएगा। पिछले 30 वर्षों से प्रतिबंधित यह कॉफी अरबिका पौधों की तुलना में बीमारियों तथा बढ़ते तापमान का अधिक कारगर प्रतिरोधक है। मंत्रालय ने बताया कि मंत्रालय ने एक प्रस्ताव जारी किया है जिसमें रोबस्टा की विभिन्न किस्मों के उत्पादन को इजाजत दे दी गई है। हालांकि इसके प्रभावी होने से पूर्व राष्ट्रपति लुइस गुइलर्मो सोलिस को इसपर हस्ताक्षर करना बाकी है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »