29 Mar 2024, 15:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिना बताए छुट्टी पर गए 13,000 कर्मचारियों को बाहर निकालेगा रेलवे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 1:30PM | Updated Date: Feb 10 2018 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ऐसे 13,000 कर्मचारियों की पहचान की है जो कि लंबे समय से ‘अनाधिकृत' रूप से छुट्टी पर चल रहे हैं। इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। 
 
मनोबल बढ़ाने के लिए एक शुरू किया अभियान
रेलवे के बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने संगठन का प्रदर्शन बेहतर करने और निष्ठावान व मेहनती कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
 
13 हजार कर्मचारियों की पहचान 
इसके अनुसार, रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठानों में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की पहचान करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के परिणाम में रेलवे ने अपने लगभग 13 लाख कर्मचारियों में से 13 हजार से भी अधिक ऐसे कर्मचारियों की पहचान की है जो लंबे समय से अनाधिकृत तौर पर अनुपस्थित हैं।
 
सूची से नाम हटाने के निर्देश
इसके अनुसार रेलवे ने इन अनुपस्थित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के लिए नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। रेलवे ने सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उचित प्रक्रिया पर अमल के बाद कर्मचारियों की सूची से इनका नाम हटाने का निर्देश दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »