18 Apr 2024, 09:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 11:17AM | Updated Date: Feb 8 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के सभी कोच में चार सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। 
 
इन ट्रेनों में लगेंगे कैमरे
रेलवे अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 23 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस, 26 जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और 18 जोड़ी दुरंतो ट्रेनों में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
 
जल्‍द होगा काम शुरू
उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर विश्वेश चौबे ने कहा कि सभी ट्रेनों की बोगी के प्रवेश द्वार पर दो और दो गैलरी कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। सभी 11000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 2018-19 केंद्रीय बजट में 3000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »