19 Apr 2024, 18:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों ने लगाई छलांग, जाने कितने बढ़े दाम?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2017 5:11PM | Updated Date: Dec 14 2017 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु के 1,250 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी रही। यह 230 रुपए की छलांग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,665 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी तीन दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रही। यह 680 रुपए  ये की बड़ी छलांग लगाकर एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,280 रुपए  प्रति किलोग्राम पर रही।
 
वैश्विक स्तर पर अमेरिका में फेडरल रिजर्व के बयान के बाद सोना करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बयान के बाद बुधवार को 1,250 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने के बाद सोना हाजिर आज 0.60 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 1,254.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर चढ़कर 1,243.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »