19 Apr 2024, 05:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में फिर हुई वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 6:17PM | Updated Date: Dec 1 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की जनता को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। तेल विपणन कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ौतरी कर दी है। इससे गैस सिलेंडर की कीमत 742 रुपए से बढ़कर 747 रुपए हो गई है। इसके अलावा सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 495.65 रुपए में ही मिलेगा। बता दें कि पिछले महीने गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस में 93.50 रुपए का बड़ा इजाफा कर दिया गया था। कीमतों में यह बढ़ौतरी आज से प्रभावी हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »