20 Apr 2024, 03:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्याज ने निकाले लोंगो के आंसू तो टमाटर भी पहुंचा 80 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 1:26PM | Updated Date: Nov 30 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक बार फिर से प्याज ने लोंगो के आंसू निकाल दिए हैं। प्याज कीमतें फिर से 50 रुपए प्रति किलो से ऊपर चली गई हैं। वहीं टमाटर का हाल और बुरा है। ये नौबत सिर्फ दिल्ली में नहीं, देश के कई बड़े शहरों में है। 
 
दिल्ली का प्याज थोक बाजार 50 के पार है, खुदरा में 60-65 रुपए पार कर गया है। साथ ही हरी सब्जियां भी रसोई से दूर होती जा रही है। लगभग हफ्ते पहले 40 रुपए प्रति किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत 80 रुपए पहुंच गया है। सब्जियों के दामों में पिछले एक हफ्ते से भारी उछाल देखा जा रहा है। इससे लोग काफी परेशान है। 
 
सब्जी विक्रेता सप्लाई कम आने को दाम बढ़ने का कारण मान रहे हैं। विक्रेता के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद टमाटर व प्याज की आवक बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसी कारण इनके दाम कम नहीं हो पाए।
 
प्याज की कीमतें आसामान को छू रही हैं। इसे लेकर उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बैठक की। जब उनसे ये पूछा गया कि आखिर प्याज के दाम कब तक घटेंगे, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये उनके हाथ में नहीं है। 
 
इस प्रकार है रेट
 
-गोभी 25-30 40 
भिंडी 60-80
-मटर 20-30 
-टमाटर 50-60 
-गाजर 20-30 
-आलू 10-15 20 
-बैंगन 10-20  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »