29 Mar 2024, 13:57:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने और चांदी के दाम में भारी उछाल, जानिए आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 2:02PM | Updated Date: Nov 19 2017 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चालू शादी विवाह के सीजन में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोने की कीमत बीते सप्ताह 325 रुपए की तेजी के साथ 30,775 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढऩे के कारण चांदी की कीमत भी 750 रुपए की तेजी के साथ 41,000 रुपए के स्तर से ऊपर 41,150 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ गई और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख कयम हो गया। इसके अलावा चालू शादी विवाह के मौसम में स्थानीय आभूषणविक्रेताओं की सतत लिवाली से यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »