25 Apr 2024, 11:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने और चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 3:30PM | Updated Date: Nov 17 2017 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतें बढ़ने के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने और जेवराती माँग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी है। चाँदी भी लगातार तीसरे दिन कमजोर पड़ी है। यह 100 रुपये फिसलकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 0.32 प्रतिशत की बढ़त में 1,282.56 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.3 डॉलर चढ़कर 1,282.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पिछले साल हुये अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में रूसी हस्तक्षेप के मामले में पिछले महीने सम्मन जारी किये जाने की मीडिया रिपोर्टों के बाद डॉलर कमजोर पड़ा है जिससे पीली धातु को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर चाँदी हाजिर 0.06 फीसदी लुढ़ककर 17.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »