25 Apr 2024, 01:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI के SMS को अनदेखा करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 2:21PM | Updated Date: Nov 15 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने फोन पर आए मैसेजिस को बिन पढ़े डिलीट कर देते है पर यदि आर.बी.आई. की तरफ से आने वाले मैसेज पर आपने ध्यान नहीं दिया तो आपको भारी पड़ सकता है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी वित्तीय लेनदेन सुरक्ष‍ित बनाने के लिए बैंक ग्राहकों को SMS भेज रहे है जिसमें बताया जा रहा है  'आपका बैंक आपके बारे में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी आपसे फोन पर नहीं मांगता, इसलिए किसी भी तरह की जानकारी किसी से साझा नहीं करें.' आज के समय में धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई है। कई लोगों फेक कॉल करके उनके आधार कार्ड और बैंक डिटेल पूछी जाती है जिसके कारण लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है। आर.बी.आई एक प्रयास कर रहा है जिससे लोगों को जानकारी देकर धोखाधड़ी से बचाया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »